फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Statue of seven feet Shiva Hanumat installed with Bhagwat Katha

भागवत कथा संग सात फीट की शिव हनुमत की मूर्ति प्रतिष्ठापित

Tue, 19 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Statue of seven feet Shiva Hanumat installed with Bhagwat Katha
मड़रा गांव में हनुमान व शिवजी की मूर्ति स्थापना में शामिल भक्त। - फोटो : SONBHADRA
शैव शिव मंदिर मड़रा परिसर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अनुश्रवण श्रद्धालुओं ने बड़े मनोयोग से किया। ज्ञान यज्ञ के पूर्णता पर सात फीट की शिव जी और हनुमत जी की प्रतिष्ठापना की गई। कौशलेंद्र दास शांडिल्य ने प्रवचन किया। कथा के रसपान से श्रद्धालु विभोर हो उठे। मुख्य यजमान सपत्नीक गृहस्थ संत पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र से पूजन का शुभारंभ और हवन में पूर्णाहुति से हुई। कलश यात्रा मड़रा के शैव शिव मंदिर प्रारंभ होकर गौरी-शंकर धाम से होते हुए पुन: मड़रा तक पहुंची।
विज्ञापन

ज्ञान यज्ञ और मूर्तियों की प्रतिष्ठापना में मलेशिया के वैज्ञानिक पं. संतोष कुमार मिश्र की भूमिका अनुकरणीय रही। ज्ञान यज्ञ में सपत्निक मिश्र बंधु पं. संतोष, पं. आशुतोष, पं. परितोष, जमर्नी से पं. अमितोष पूरे मनोयोग से शामिल हुए। ज्ञान यज्ञ और मूर्ति स्थापना में सदर विधायक भूपेश चौबे, प्रेमनाथ चौबे, आदित्यधर दुबे, मार्केंडेय पांडेय, चेखुर पांडेय, राधेश त्रिपाठी, टांडा एनटीपीसी वरिष्ठ प्रबंधक ऐश्वर्य द्विवेदी, मनोज चौबे, रविप्रकाश चौबे, कपिल पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed