फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Station masters across the country will be on leave on 31st

31 को अवकाश पर रहेंगे देश भर के स्टेशन मास्टर

Tue, 24 May 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Station masters across the country will be on leave on 31st
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले स्टेशन मास्टर अपनी समस्याओं को लेकर 31 मई को पूरे भारत में एक साथ अवकाश पर रहेंगे। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में स्टेशन अधीक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 35 हजार स्टेशन मास्टर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सात अक्तूबर 2020 से ही संघर्षरत है। अपनी मांगों को लेकर कई चरण में आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। आगामी 31 मई को पूरे देश के स्टेशन मास्टर एक साथ अवकाश लेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर की रिक्तियों को कई वर्षों से नहीं भरा जा रहा है। अब तक लगभग 7 हजार पद खाली पड़े हुए हैं। इस कारण वर्तमान में कार्यरत स्टेशन मास्टर पर अतिरिक्त कार्य का बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर अरुण कुमार, विशाल कपूर, अभिषेक झा, सुनील कुमार, चंदन बाखला, गजेंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार, कुमार जितेंद्र, आरपी बैठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed