फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Station complex got the illegal storage of ballast

स्टेशन परिसर में मिला गिट्टी का अवैध भंडारण 

Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन बिल्ली के परिसर में गिट्टी का अवैध भंडारण पाया गया है। खान अधिकारी आरपी सिंह ने इसे रायल्टी चोरी मानते हुए डीटीएम चोपन और जीएम धनबाद को पत्र जारी कर इसे रायल्टी चोरी बताया है। साथ ही 21 लाख रुपये रायल्टी  का रकम जमा कराने की बात कही है। 
विज्ञापन



खान अधिकारी आरपी सिंह के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे वह बिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे तो देखा कि गिट्टी का अलग-अलग ढेर स्टेशन पर पड़ा। साथ 59 बोगियों वाली मालगाड़ी भी खड़ी है। जांच में पता चला कि गिट्टी मालगाड़ी में लोड करने की तैयारी चल रही है। वहां मौजूद लोगों से गिट्टी का कागजात मांगा तो वह लोग कोई परमिट या अन्य कागज नहीं दिखा जा सके। पूछताछ में पता चला कि गिट्टी छत्तीसगढ़ जाएगी। खान अधिकारी ने सर्वेयरों की साथ जांच-पड़ताल की तो करीब 22 सौ घनमीटर गिट्टी मिलने की पुष्टि हुई। इसको रायल्टी चोरी और अवैध भंडारण मानते हुए संबंधितों को पत्र जारी किया गया है। साथ ही कहा है कि गिट्टी लादने से पूर्व खान विभाग से परमिट आदि का सत्यापन कराएं। उधर, रेल पथ निरीक्षक ओबरा बीके सिंह का कहना था कि स्टेशन के पास खदान क्षेत्र है। 
विज्ञापन



वाराणसी की काशी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से गिट्टी को परिसर के पास भंडारण करवाया गया था। लोडिंग नहीं हुई थी, न ही रेलवे ने गिट्टी को अपने कस्टडी में लिया है। लोडिंग के समय धनबाद के अधिकारी आकर परमिटों एवं अन्य कागजातों की पड़ताल करते हैं, तभी गिट्टी लोड कर कहीं भेजी जाती है। अभी इस मामले से रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed