{"_id":"61e702f446c39f313f0c1fe7","slug":"static-magistrate-posted-for-teacher-eligibility-test-sonbhadra-news-vns6342779185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने अलग-अलग पर्यवेक्षक बनाए हैं ताकि कहीं से भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। दो पालियों में परीक्षा के लिए कुल 12 कॉलेेजों को केंद्र बनाया गया है। 12 केंद्रों पर प्रथम पाली और सात केंद्रों पर द्वितीय पाली में परीक्षा होगी।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज छपका, रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, प्रकाश जीनियस इंटरमीडिएट कालेज पुसौली, विंध्य कन्या महाविद्यालय उरमैरा, डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जय मां भागवर्ती महाविद्यालय पुसौली, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क और जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में 12 और दूसरी पाली में सात केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी। सभी केंद्र पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग की ओर से एक-एक प्रवेशक और जिला प्रशासन की ओर से पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी तेजी से की जा रही है। कहा कि परीक्षा के सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए एसपी को पत्राचार किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली की ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।