फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Settle the cases of women's harassment on time

महिला उत्पीड़न के प्रकरणों का करें समयबद्ध निस्तारण

Wed, 19 Sep 2018 10:19 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 19 Sep 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Settle the cases of women's harassment on time
राबर्ट्सगंज पीडब्लूडी डाक बगला में जन सुनवाई करती महिला आयोग की सदस्या । - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र ।  राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न संबंधी समीक्षा बैठक ली। महिला उत्पीडन से संबंधित मामलों की जानकारी लेने के बाद एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित को सहेजा कि महिला उत्पीडन के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करवाते हुए उनके मान-सम्मान को बनाए रखें।  
विज्ञापन


यहां के बाद वह सर्वोदय बाल गृह शिशु पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया कि बाल गृह शिशु की क्षमता 10 शिशुओं की है। इस समय पांच शिशुओं का पंजीकरण है। इसमें एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बाल गृह बालिका उरमौरा का भी निरीक्षण किया। पाया कि बाल गृह बालिका की क्षमता 50 है। मौजूदा समय 11 बालिकाओं का पंजीकरण है।
विज्ञापन


बाल गृह बालक का भी  निरीक्षण किया और क्षमता 50 के मुकाबले मौजूदा समय पंजीकृत 11 बालकों के बेहतर देखभाल की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि जिले में महिला उत्पीड़न  से संबंधित समस्याओं की हर महीने के तीसरे बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में यथा संभव सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम सदर शादाब असलम, सीओ विवेकानंद तिवारी, सूर्य यादव, राजेश सिंह, रंजना सिंह, सोनी रावत, उदयनाथ सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील सिंह, ओमप्रकाश दूबे, रंजना मणि, मंजू गिरि, मनीष राय, अजीत रावत, रूबी गुप्ता, गुडिय़ा वर्मा आदि की मौजूदगी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed