फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sri Ram's grand procession, Aarti took place

श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुई आरती

Mon, 18 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sri Ram's grand procession, Aarti took place
चोपन में राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण जन जागरण अभियान शोभा यात्रा में शामिल बाइक सवार। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/ओबरा। श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान जिले भर में चल रहा है। सोमवार को ओबरा, दुद्धी, चोपन समेत अन्य क्षेत्रों में जनजागरण रथयात्रा निकली। ओबरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दारा शिकोह व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय की अगुवाई में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ शारदा मंदिर प्रांगण में रामलला की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अयोध्या से आए महात्माओं का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। प्रभु राम की भव्य शोभायात्रा से पूरा ओबरा नगर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। इस दौरान क़ैसर शिकोह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुद्धी प्रखंड के संकट मोचन मंदिर के ऊपरी तल पा श्री राममंदिर निर्माण निधि ट्रस्ट के कार्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख चंद्र मोहन ने किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए सभी से दान एवं सहयोग का आह्वान किया। यहां नितिन कुमार, श्याम जी सिंह, राजन चौधरी, नंदलाल, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र अग्रहरी, रामेश्वर रॉय, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पांडे, शेषमणि चौबे, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं चोपन में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण जन जागरण अभियान के तहत प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा सोमवार को निकाली गई। शोभा यात्रा व जागरण अभियान के जिला प्रमुख ओम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में चोपन पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने सैकड़ों राम भक्तों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा चोपन बैरियर, बस स्टैंड ,प्रीत नगर होते हुए ओबरा को प्रस्थान कर गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती हुई। इस दौरान दयाशंकर पांडे, सत्य प्रताप सिंह, राम सुंदर निषाद, संजीव तिवारी, संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्या, राजेश अग्रहरि, आदि मौजूद रहे।

ओबरा में श्रीराम जन्म भूमि धन संग्रह जुलूस में शामिल पदाधिकारी।

ओबरा में श्रीराम जन्म भूमि धन संग्रह जुलूस में शामिल पदाधिकारी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed