फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SPG camped in the district for PM's security

पीएम की सुरक्षा के लिए जिले में एसपीजी ने डाला डेरा

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
SPG camped in the district for PM's security
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो मार्च को जिले में आगमन के मद्देनजर एसपीजी ने रविवार से जिले में डेरा डाल दिया है। कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की। उधर, चुर्क में इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभा स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विशाल पंडाल और मंच के साथ सेफ हाउस व हेलीपैड को लेकर दिन भर पुलिस-प्रशासन के अफसरों की गतिविधियां बनी रहीं।
विज्ञापन

सातवें चरण में होने वाले मतदान के मद्देनजर दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में आगमन प्रस्तावित हैं। वह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप कार्यक्रम स्थल को चुना गया है। यहां पर विशाल पंडाल और भव्य मंच के लिए रविवार को खांका खींचा गया। सौ से अधिक की संख्या में मजदूरों को लेकर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई सहित अन्य इंतजाम कराया जा रहा है। हेलीपैड, मंच, सेफ हाउस आदि बनाने के लिए जगहों का चयन कर लिया गया है। डीएम टीके शिबू ने पीडब्लूडी समेत अन्य विभगाों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी है। कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनाने आदि का कार्य शुरू हो चुका है। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सदर एसडीएम राजेश सिंह, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी डटे रहे। सुरक्षा में आने वाले प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के रहने एवं खाने के इंतजाम की व्यवस्था भी की जाने लगी है। उधर, एसपीजी की टीम भी रविवार को जिले में पहुंच गई। एसपीजी के आईजी एस. सुरेश ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइंस सभागार में बैठक की। सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाते हुए दिशा-निर्देश दिए। नक्सल प्रभावित इलाकों से नजदीकी के चलते सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आईजी ने किसी भी तरह की चूक न होने देने की हिदायत देते हुए एक दिन पहले ही रिहर्सल भी करने को कहा। बैठक में डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम की सभा को लेकर भाजपा ने भी तेजी दिखानी शुरू कर दी है। गांवों में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को सभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। पीएम के साथ कई अन्य नेता भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उनके रहने सहित अन्य इंतजामों के लिए जिम्मेदारी बांट दी गई है। कई नेताओं के एक दिन पहले ही जिले में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed