फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Speed up airport construction by removing obstacles

अवरोधों को दूर कर तेज करें हवाईअड्डे का निर्माण

Tue, 16 Nov 2021 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Speed up airport construction by removing obstacles
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिले में म्योरपुर हवाईअड्डे के निर्माण कार्यों का जायजा लेने मंगलवार को डीएम टीके शिबू म्योरपुर पहुंचे। हवाईअड्डे पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण में आ रहे अवरोधों की जानकारी ली और उसे शीघ्र दूर कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बन रहे हवाईअड्डे से 670 मीटर डायवर्जन को लेकर वन विभाग के एसडीओ कुंज बिहारी वर्मा ने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया किए जाने की जानकारी दी। रनवे के दोनों तरफ लैंडफिलिंग के बाबत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एजीएम विवेक चंद्रवंशी ने बताया कि अथॉरिटी स्तर से टेंडर हो चुका है। मिट्टी फिलिंग का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में तालाब खोदकर वहां से मिट्टी ली जाए। इससे तालाब भी बन जाएंगे और मिट्टी का उपयोग भी हो जाएगा। डीएम ने एक काश्तकार के धारा 80 कराने को लेकर गंभीरता जताते हुए कहा कि वर्ष 2020 में धारा सी की प्रक्रिया के पूर्व से ही हवाईअड्डे का काम चल रहा है। ऐसे में नोटिफिकेशन के बाद धारा 80 की प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने तत्कालीन एसडीएम और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर वहां मौजूद तत्कालीन लेखपाल सुरेंद्र नारायण पाठक ने काश्तकार पवन से निर्धारित मुआवजा लेकर बैनामा कर देने की सहमति दी। डीएम ने बिजली के खंभों को हटाने और जलनिगम के अधिकारियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यों में सहयोग देने का निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम दुद्धी को हवाईअड्डे के संबंध में हर सप्ताह रिपोर्ट भेजने को कहा। हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर पीडब्लूडी के एक्सईएन हीरामणि वर्मा, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के सुरेंद्र द्विवेदी, जल निगम के एक्सईएन गौरव प्रताप सिंह, लेखपाल अनिल कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed