{"_id":"65905226e327cbd7dd03bed4","slug":"special-security-forces-deployed-for-maypur-airport-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-7694-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: म्योरपुर एयरपोर्ट के लिए विशेष सुरक्षा बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: म्योरपुर एयरपोर्ट के लिए विशेष सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे में निर्माणाधीन एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती कर दी गई है। शनिवार से सुरक्षा बलों ने यहां कमान संभाल ली। दो एसआई के नेतृत्व में 45 जवान यहां सुरक्षा पर निगरानी करेंगे।
केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत निर्माणाधीन म्योरपुर हवाई अड्डे का काम हाईकाेर्ट के आदेश के चलते फिलहाल रुका है। सरकार इसे शीघ्र चालू करने की कोशिश में जुटी है। इस बीच शनिवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की तैनाती से सरगर्मी बढ़ गई है। दो एसआई और 45 जवानों की टीम दोपहर बाद म्योरपुर एयरपोर्ट पहुंची। हालांकि यहां रहने की व्यवस्था न होने के कारण सभी को बभनी में नवनिर्मित थाना परिसर में रखा गया है।
बभनी से रोजाना ड्यूटी के लिए जवानों को म्योरपुर बस से लाया जाएगा। विशेष सुरक्षा बल धूमनगंज प्रयागराज से कुल 47 सदस्यों वाली टीम की कमान एसआई बृजकिशोर और अमित पटेल के हाथों में हैं। एसआई बृजकिशोर ने बताया कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की तैनाती एयरपोर्ट, मेट्रो और मंदिरों की सुरक्षा के लिए होती है। 2018 में इसका गठन किया गया है। बताया कि दो शिफ्ट में एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेंगे।