{"_id":"62489a645e40b0611b203ece","slug":"special-communicable-disease-control-campaign-launched-sonbhadra-news-vns6462961128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद सीएमओ डॉ.आरएस ठाकुर की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए। इस दौरान लोगों को संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी दिलाई गई।
सीएमओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जिले में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरजी यादव, डॉ. प्रेमनाथ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूबेदार, जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव, ईओ विजय कुमार यादव, आरके सिंह, शुभम, राम सिंह, मनीष सिंह, डीपीएम रिपुंजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कुपोषित भी किए जाएंगे चिह्नित
अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।
अन्य विभाग भी करेंगे मदद
जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।