फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP Youth Brigade burnt effigies of Owaisis

सपा यूथ ब्रिगेड ने ओवैसी का पुतला फूंका

Fri, 05 Feb 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Fri, 05 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
SP Youth Brigade burnt effigies of Owaisis
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक  पर आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असाउद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका।  कार्यकर्ता सपा मुखिया के खिलाफ विवादित बयान देने पर ओवैसी के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन



यूथ बिग्रेड के नगर अध्यक्ष शीतल सोनी ने कहा कि ओवैसी का सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुस्लिमों और दलितों को ठगने का बयान देना निंदनीय है। इसे ओवैसी को वापस लेना होगा। जिला सचिव पंकज त्यागी और हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि ओवैसी के बयान से यह साबित हो रहा है कि अभी उन्हें राजनीति और बयानबाजी सीखने की जरूरत है। पुतला दहन करने वालों में सुनील सोनकर, धीरज सोनी, शक्ति जायसवाल, राजू केशरी, रजत खान, जलाल अहमद, राज विश्वकर्मा, अर्जुन सोनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed