फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers took out a procession, demonstrated

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out a procession, demonstrated
दुद्धी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को नगर में जुलूस निकाला और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गोंडवाना भवन से निकला जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर तहसील में पहुंचा। यहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलूस पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ के नेतृत्व में गोंडवाना भवन से निकला, जो डीसीएफ कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। वहां नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रमुख बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। तहसील मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गया। इससे आम आदमी परेशान हाल हैं। सपा के विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार में गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल के अलावा खाद्य पदार्थों में सरसों का तेल, प्याज, लहसुन से लेकर अन्य खाद्य सामानों के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने दुद्धी को जिला बनाने, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि को रोकने, शक्तिनगर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराने की मांग की। इस मौके पर सूर्यमणि यादव, अवध नारायण यादव, हरिहर यादव, बुंदेल चौबे, कलामुद्दीन, दिलीप कनौजिया, राम नारायण सिंह, बृजलाल भारती, सुमेर सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अरुण यादव, जनकधारी, गगन बिहारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed