फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protested against expensive books and fees

Sonebhadra News: महंगी किताबों और फीस के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against expensive books and fees
निजी स्कूलों में ड्रेस, कॉपी-किताब और महंगी फीस को लेकर मनमानी पर असंतोष जताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा को व्यापार का जरिया बना दिया है। आज प्राइवेट स्कूल चुनिंदा दुकानों से ड्रेस, मोजा, टाई, बेल्ट समेत सभी सामान खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि नगर में स्थित एक दुकान पर कई निजी विद्यालयों की ओर से ड्रेस और सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां ग्राहकों से मनचाहा दाम वसूला जा रहा है। स्कूल व दुकानदार मिलकर अभिभावकों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक जब जीएसटी बिल मांगते हैं तो दुकानदार बिल देने से इन्कार कर देते हैं। कहा कि एक तरफ सरकार गरीबी दूर करने के दावे करती है तो दूसरी ओर धरातल पर सच्चाई अलग है। बीएसए और डीआईओएस इस पर मौन साधे हुए हैं।

सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामभरोसे पटेल ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र में कॉपी-किताब के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरि, बाबूलाल चंद्रवंशी, मुन्ना कुशवाहा, कैलाश भारती, मुन्ना भारती आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed