फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers burnt effigy of minister

सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूंका पुतला

Thu, 16 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP workers burnt effigy of minister
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के महिला थाना तिराहा के समीप बुधवार को पन्नूगंज मार्ग पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी के बयान से क्षुब्ध होकर उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव शिव नारायण सिंह अंबुज ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री अपनी भाषा पर लगाम नहीं लगाएंगे तो आने वाले दिनों में कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। जिला महासचिव अंकित राठौर ने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता का उत्पीड़न कर रही है। इसका जनता आगामी विधान सभा चुनाव में जवाब देगी। पुतला दहन के दौरान सचिन पटेल, अंकित सिंह, आलोक यादव, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, रामबाबू, विकास केसरी, चंदन सिंह, करण सिंह, नवीन चौबे, गौरव गुप्ता, विशाल केसरी, जनार्दन, सोनू मौर्या, आशीष केसरी, हिमांशु सेठ ,आशीष सेठ, लक्ष्मी नारायण, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed