{"_id":"67f41bce441a8d73b002a78a","slug":"sp-will-organize-swabhimaan-samman-ceremony-from-8-to-14-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-126644-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 8 से 14 तक स्वाभिमान-सम्मान समारोह का आयोजन करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 8 से 14 तक स्वाभिमान-सम्मान समारोह का आयोजन करेगी सपा
विज्ञापन
सपा की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए 8-14 तक चलने वाले स्वाभिमान-सम्मान समारोह में पीडीए समाज के सभी सदस्यों से सहभागिता की अपील की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा हर वर्ग को सम्मान देने वाली पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर वर्ग की आवाज को सदन तक पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाएं और फर्जी नामों को हटवाएं।
उन्होंने बताया कि 8 से 14 अप्रैल तक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्वाभिमान-सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को गांव-गांव पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीडीए की एकता से ही सामाजिक विकास संभव है। राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, परमेश्वर दयाल, सुनील सिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, रामभरोसे सिंह पटेल, अशोक पटेल, त्रिपुरारी गोंड, विवेक सिंह पटेल, सुरेश यादव, रमेश कुमार वर्मा, मन्नू पांडेय, हिदायत उल्ला खान, परमेश्वर यादव, सत्यम पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।