फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP to burn the effigy of the government stopped by police

सपा सरकार का पुतला फूंकने से पुलिस ने रोका

Sun, 08 Feb 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 08 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
SP to burn the effigy of the government stopped by police
नगर के कचहरी तिराहे पर रविवार को दोपहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सपा सरकार और पुलिस का पुतला फूंकने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही फोर्स के साथ चौकी इंचार्ज यूपी यादव मौके पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छिन लिया।
विज्ञापन


इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के कड़ा रुख अख्तियार करने पर कार्यकर्ता शांत हो गए।

इस दौरान हुई सभा में नगर अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने कहा कि सपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने पुतला दहन नहीं करने दिया। सत्ता पक्ष के नेताओं और पुलिस के रवैए से जनता की समस्याएं दूर होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


बभनी में एसओ की मिलीभगत से सपा के नेता आदिवासियों के जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। नेताओं के इशारे पर फर्जी तरीके से आदिवासियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर उपाध्यक्ष दिशांत दूबे, नगर महामंत्री सुमित चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार गुंडों और माफियाओं की सरकार है। नगर मंत्री राहुल, आकाश मिश्रा, मनीष पांडेय ने कहा कि सपा सरकार में जनता का उत्पीड़न हो रहा है।


पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बभनी में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय पर शीघ्र रोक लगाई जाय। प्रदर्शन में पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यम पांडेय, अमरनाथ, अजीत गिरी, अभिषेक सिंह, अंकित दूबे, अमित, संजीव, प्रांजल, प्रशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed