फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP's performance against BJP government

भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP's performance against BJP government
राबर्ट्सगंज तहसील गेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपते सपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले के तीनों तहसीलों पर सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ सपाजनों ने प्रदर्शन किया। तीनों तहसीलों के प्रवेश द्वार पर भारी संख्या में तैनात फोर्स ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। सदर तहसील के प्रवेश द्वार पर तैनात एसडीएम, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने रोका। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम के.एस पांडेय को राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

राबर्र्ट्सगंज के बढ़ौली चौक से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा की अगुवाई मेें कार्यकर्ता मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढ़ा, किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा हो रही है। सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार पर फर्जी केस लगा कर जेल में उत्पीड़न किया जा रहा है द्यकई अन्य नेताओं पर भी पुलिस ने फर्जी मुकदमे लगा दिए हैं, लेकिन इससे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष राम सेवक यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव, निर्मल चेरो, अनिल प्रधान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, महफूज खान, कुमारी मंदाकिनी पांडेयऔर हिदायत उल्ला खान ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध पर रोक लगाने में नाकाम है। कामरान खान, कुमारी निधि पांडेय, अशोक पटेल,अजीत कुशवाहा, अनिल कुमार मौर्य, प्रमोद यादव, अंबुज सिंह, रोशन खान और रंजन पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। सुरेंद्र यादव, मीना विश्वकर्मा, सुशीला, रमेश मौर्य, सुजीत कुमार, मो. इरफान उल्लाह खा, भीषम अग्रहरि, राजनाथ यादव, शशि प्रकाश, चंदन, सूरज चौरसिया, मनोज सिंह बबलू डांगर हरिशंकर विश्वकर्मा निशांत पटेल राजमणि यादव लक्ष्मण पाठक राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed