फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP people protest against the government by keeping silence

सपाइयों ने मौन व्रत रख किया सरकार का विरोध

Fri, 02 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
SP people protest against the government by keeping silence
गांधी उपवन में मौन सत्याग्रह करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा की तरफ से सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ रामलीला मैदान राबटर्सगंज में शुक्रवार को सत्याग्रह किया गया। इस दौरान सपाजनों ने दो घंटे तक मौन व्रत रख विरोध जताया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार है। पूंजी निवेश और नए उद्योग में रोजगार के झूठे दावे किए जा रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई है। रोजगार की जगह रोजी-रोटी छीनी जा रही है। संसद में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और उद्योगपतियों के लिए ही कानून बन रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गांव में रहने वाले छात्र छात्राओं की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार की नफरत और समाज को बांटने वाली नीतियों से भारी आक्रोश है। जनता का हर वर्ग सरकार की वादाखिलाफी का शिकार है द्य श्रमिक, युवा आंदोलन की राह पर है। जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्याम बिहारी यादव ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव, डा. केडी सिंह,रामप्यारे सिंह पटेल, निर्मल चेरो विजय शंकर जायसवाल, मंदाकिनी पांडे, अनिल प्रधान, महफूज आलम खान, बाबूलाल यादव, सदर ब्लाक अध्यक्ष अशोक पटेल, राम सेवक यादव, कामरान खान परमेश्वर यादव, हिदायतउल्ला खान, रमेश कुमार वर्मा आदि ने भी प्रदेश सरकार के नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता सही काम के लिए धक्के खा रही है। निर्दोष को अपराधी और अपराधी को निर्दोष करार दिया जा रहा है।निधि पांडे, ओमप्रकाश त्रिपाठी, इं. अजीत कुमार मौर्य, सुरेश कुशवाहा, सूरज मिश्रा, बबलू धांगर, त्रिपुरारी, अंबुज सिंह, इरफान उल्ला खान,प्रमोद यादव, अनवर कुरैशी, आमिल बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed