फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP members demonstrated against the government

केंद्र सरकार के खिलाफ सपाजनों का प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 09 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
SP members demonstrated against the government
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता।
 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को छात्र सभा की बैठक हुई। इसमें आगामी विधान सभा चुनाव पर चर्चा हुई। यहां से जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश दूबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएम को मांगपत्र सौंपा। मुख्य अतिथि जिला महासचिव विजय यादव ने भी सपा सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार ने जिले में मेडिकल कालेज, दो सौ बेड का अस्पताल, बर्न यूनिट, ट्रामा सेंटर का सौगात दिया है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सचिव मन्नू पांडेय और प्रशांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जाति-पाति भेदभाव भुलाकर विकास कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन


नहरों से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में पानी दिया जा रहा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना से चयनित गांवों में सड़क, बिजली, पानी, पात्र व्यक्तियों को लोहिया आवास देने के साथ अन्य विकास कार्य कराया जा रहा है। रवि गोड़, पवन शुक्ला, अजीत कन्नौजिया, अरुण वर्मा, विवेक केशरी, रवि प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed