{"_id":"62321d4c416bb26bfc773526","slug":"sp-entered-the-forest-in-search-of-naxalites-sonbhadra-news-vns6434643194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसे एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनपद से सटे बिहार में नक्सलियों की बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में फोर्स अलर्ट हो गई है। मंगलवार को फोर्स के साथ डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलहट, गुल्लीडाड़ और मांची थाना क्षेत्र के केवटम, ढोसरा और पनौरा के जंगल में सघन कांबिंग की। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराने आश्वासन दिया। उन्होंने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निडर होकर गुजर-बसर करने की बात कहीं।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से भटकाने की कोशिश करने वालों की बातों में आने की बजाए तत्काल उनके बारे में नजदीकी पुलिस चौकी और थानों को सूचित करें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। कहा कि सरकार की ओर से गरीबों के उत्थान के लिए मुफ्त अनाज, आवास आदि देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से मिलजुल कर होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मननाने की अपील की है। कांबिंग के दौरान थाना प्रभारी राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
ओबरा सीओ ने की कांबिंग
चोपन। हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी और जोगीडीह जंगल में मंगलवार को फोर्स के साथओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद कांबिंग की। इस दौरान सीओ ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे जानकारी भी ली। हाथीनाला थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि जंगल में मिले लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने की अपील की गई। संवाद