फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP demonstrated over mismanagement at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP demonstrated over mismanagement at purchasing centers
राबर्ट्सगंज धान क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित धान क्रय केंद्र पर रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर लगातार दुर्व्यवस्था बढ़ती जा रही है। हर क्रय केंद्रों पर सिर्फ एक कांटा के भरोसे धान खरीद किया जा रहा है। इससे कई दिनों से नंबर लगाए किसान परेशान हैं। धान खरीद में बढ़ी मुश्किल सिर्फ एक कांटे पर तौल होने की वजह से है। सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और राजू पटेल ने कहा कि सरकार के लाख दावों के बावजूद धान बेचने में किसानों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। किसानों के खड़े ट्रैक्टर की बैटरी व धान चोरी हो जा रही है। पानी, छाया की उचित व्यवस्था नहीं है। किसान परेशान और विवश हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कुश सिंह पटेल, राजकुमार मौर्या, विजय गुप्ता, बबलू सिंह, नंदलाल, मनोज यादव, श्याम बिहारी, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed