{"_id":"57264b6d4f1c1bc30b5ccf67","slug":"sp-cycle-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने निकाली साइकल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने निकाली साइकल यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Mon, 02 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को साइकल रैली निकालकर जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। सदर विधायक और घोरावल विधायक ने राबर्ट्सगंज स्थित अपने-अपने कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। रैली विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। साइकल यात्रा 10 मई तक चलेगी।
राबर्ट्सगंज में विधायक अविनाश कुशवाहा ने नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की साइकल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साइकल यात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया। यात्रा का समापन सजौर गांव में हुआ।
इस मौके पर राबर्ट्सगंज विधान सभा अध्यक्ष रामसेवक यादव, पंकज सिंह, चंद्र लोक आदि मौजूद। घोरावल विधायक रमेश चंद्र दुबे की अगुवाई में साइकल यात्रा पुसौली, उरमौरा, छपका, लोढ़ी होते हुए जिला अस्पताल पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान विधायक रमेश दूबे ने भी सपा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। यात्रा में राबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल, बाबूलाल यादव, अनिरूद्ध आदि मौजूद रहे। उधर राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में रोशन लाल यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साइकल यात्रा निकाली। चुर्क संवाददाता के अनुसार चुर्क में नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सईद कुरैशी की अगुवाई में साइकल यात्रा निकली।