फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP-BSP intimidated, BJP adopted Muslims: Dara Shikoh

सपा-बसपा ने डराया, भाजपा ने मुस्लिमों को अपनाया: दारा शिकोह

Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP intimidated, BJP adopted Muslims: Dara Shikoh
राबर्ट्सगंज में पहुंचा भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दारा शिकोह का जुलूस। - फोटो : SONBHADRA
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर जनपद आगमन पर दारा शिकोह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यालय पर हुए अभिनंदन समारोह में दारा शिकोह ने भाजपा को अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मुसलमानों को गुमराह कर रखा था। उन्हें भाजपा के प्रति डराया गया। जबकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास करती है। भाजपा के कार्यकाल में मुस्लिमों को आम लोगों की तरह सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक कानून लाया जिसका फायदा मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर कमेटी गठित करेगा और भाजपा को मजबूत करेगा। स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने किया। भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्र, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, श्याम सुंदर निषाद, अनूप तिवारी, अजीत रावत, रवींद्र केशरी, कैसर शिकोह, आकाश जायसवाल, नदीस हसन आदि मौजूद रहे। संचालन ओम प्रकाश दुबे ने किया।

राबर्ट्सगंज पुसौली में  भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दारा शिकोह ?

राबर्ट्सगंज पुसौली में भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दारा शिकोह ?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed