फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP and Congress come out in support of agitated electrical workers

आंदोलित विद्युत कर्मियों के समर्थन में उतरी सपा और कांग्रेस

Tue, 06 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP and Congress come out in support of agitated electrical workers
चुर्क नगर पंचायत में बिजली निजिकरण के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा/चुर्क। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन बिजली गुल रहने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बिजली संकट से हो रही परेशानी से निजात दिलाने और विद्युत कर्मियों की मांग के समर्थन में मंगलवार को सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चुर्क में सपा कार्यकर्ताओं ने लालटेन लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो ओबरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित दो सूत्री ज्ञापन एसडीएम ओबरा को सौंपा। इसमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने के साथ विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

.
सपा कार्यकर्ताओं ने लालटेन लेकर किया प्रदर्शन
चुर्क। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में चुर्क बाजार में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महासचिव सईद कुरैशी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से भाजपा लगातार किसी न किसी विभाग का निजीकरण कर रही है। देश एवं प्रदेश में सभी विभाग के कर्मचारी परेशान हैं। विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार से दो दिन से विद्युत आपूर्ति बंद है जिससे जनता परेशान है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी एवं समाज का हर वर्ग पूरी तरह से परेशान है। यूपी की भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार, अपराध चरम सीमा पर है। सरकार की दमनकारी कार्रवाई से पूरी देश एवं प्रदेश परेशान है। भाजपा सरकार धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है। प्रदर्शन में सपा के नगर अध्यक्ष राजनाथ यादव, अजय सिंह, अंशू श्रीवास्तव, संतोष यादव, सचिन पटेल, वीरेंद्र यादव, पेवारु यादव, रोहित चंद्रवंशी, संदीप, विजय कुमार, रामबदन, अज्जू, सोनू खान, अश्वनी पटेल, कुंदन पासवान, सुनील यादव, नन्दू, पिंटू चौधरी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन

..
कांग्रेस ने की विद्युत आपूर्ति की मांग
ओबरा। कांग्रेस नेता बद्री सिंह गोंड और बृजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ओबरा को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से जनता परेशान है। जलापूर्ति बाधित होने से लोग परेशान है। जनता की समस्या को देखते हुए विद्युत आपूर्ति चालू की जाए। ताकि किसानों की फसलों का नुकसान ना हो सके। मांग किया है कि जनता की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति सेवा चालू किया जाए। विद्युत कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाए जिससे बिजली आपूर्ति सेवा चालू हो सके। जिला महासचिव बृजेश तिवारी ने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही। अगर तत्काल बिजली आपूर्ति सेवा नहीं चालू कराई गई तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष आरपी त्रिपाठी, संतोष सिंह नेताम, संजय शाह, संदीप नारायण गुप्ता, राधेश्याम गोड़, ईश्वर प्रसाद गौड़, बिंदु भारती, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed