{"_id":"57c71e774f1c1b376e2cb2ee","slug":"sp-and-bsp-spoil-the-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपी को बर्बाद कर रहीं सपा-बसपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपी को बर्बाद कर रहीं सपा-बसपा’
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में बुधवार को भाजपा क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि पार्टी देश और प्रदेश को सपा, बसपा, कांग्रेस से मुक्त कराएगी। काशी प्रांत की 71 में से किसी भी विधानसभा सीट पर अन्य दलों का खाता तक नहीं खुलेगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। पार्टी किसी भी समय विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष राबर्ट्सगंज के एक होटल परिसर में काशी क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर यूपी में कमल खिलेगा। गांव, गरीब और बेरोजगारों के लिये केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों को यूपी सरकार रोक रही है। यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सपा और बसपा राहु-केतु बनकर यूपी को बर्बाद कर रहे हैं। केशव मौर्य ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता वितरण, लैपटॉप, राशन वितरण में जनता की कमाई पर डाका डाला जा रहा है। पिता-पुत्र प्रदेश की जनता को भरमाने में लगे हैं। जनता इनको अच्छी तरह समझ चुकी है। कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी विधायक, सांसद बन सकते हैं।
उद्घाटन सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि यूपी राजनैतिक परिवर्तन की दिशा में दिख रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 319 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। हमने यूपी में दो करोड़ तीन लाख सदस्य बनाए हैं। एक लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि काशी क्षेत्र पूर्वांचल का बड़ा केंद्र है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कार्य समिति में केंद्र सरकार की योजनाओें के बारे में बताया। सांसद छोटेलाल खरवार, बिंदू जायसवाल व सत्यपाल जैन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने आभार जताया। इस मौके पर संगठन महामंत्री रत्नाकर, रामचंद्र मिश्रा, विद्यासागर सेानकर, जय प्रकाश चतुर्वेदी, केदारनाथ सिंह, अनिल मौर्या, राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरि, रमेश मिश्रा, भूूपेश चौबे, ओम प्रकाश पांडेय, विकास राय, सुरेंद्र अग्रहरि, धीरेंद्र, डा. सतीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, संगम गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, माला चौबे मौजूद रहे।