फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonu Qureshi sentenced to five years in prison for molesting a student

Sonebhadra News: छात्रा से छेड़खानी के दोषी सोनू कुरैशी को पांच साल की सजा

Sun, 21 Sep 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sonu Qureshi sentenced to five years in prison for molesting a student
सोनभद्र। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने शनिवार को दोषी सोनू कुरैशी को उर्फ शाहिद को 5 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने उस पर साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा ने ओबरा थाने में 14 सितंबर 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि जब वह स्कूल से लौटती है तो सेक्टर 10 भलुआ टोला निवासी सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद उसके साथ जोर जबरदस्ती करता है।
विज्ञापन

12 सितंबर को उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस वजह से उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और कोर्ट में सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं साढ़े आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed