{"_id":"6326be7bbc511e44eb1db64e","slug":"sonebhadra-young-man-dead-body-found-hanging-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: रात में खाना खाकर कमरे में गया युवक, सुबह लटकता मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: रात में खाना खाकर कमरे में गया युवक, सुबह लटकता मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Sun, 18 Sep 2022 01:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:37 PM IST
सार
सोनभद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के जरगाखाड़ी टोला में रविवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में लटकता मिला।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के जरगाखाड़ी टोला में रविवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दीपक (25) का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात दीपक भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक का शव उसके घर में ही लटकता मिला।
विज्ञापन
परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन