फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Young man dead body found hanging in the room

Sonebhadra: रात में खाना खाकर कमरे में गया युवक, सुबह लटकता मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Sun, 18 Sep 2022 01:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 18 Sep 2022 01:37 PM IST
सार

सोनभद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के जरगाखाड़ी टोला में रविवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में लटकता मिला। 

विज्ञापन
Sonebhadra Young man dead body found hanging in the room
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के जरगाखाड़ी टोला में रविवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस  दीपक (25) का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात दीपक भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक का शव उसके घर में ही लटकता मिला।
विज्ञापन

परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed