फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Two including teenager died in road accident, accident happened while returning home from bike

Sonebhadra: सड़क हादसे में किशोर समेत दो की मौत, बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

Fri, 14 Apr 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

सरंगा निवासी कन्हैया पासवान उर्फ बद्री (27) पुत्र स्व. शिवकुमार व नीरज (15) पुत्र दिनेश पासवान बाइक से घर आ रहे थे। वह जैसे ही रामगढ़ कस्बे से कुछ दूर थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sonebhadra: Two including teenager died in road accident, accident happened while returning home from bike
सड़क हादसे में किशोर समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्नूगंज थाना अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत हो गई। हादसा रात करीब दस बजे का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: 45 साल का प्रेमी..22 साल की प्रेमिका, रात में मिलने पहुंचा, बात बिगड़ी तो आग लगाने की कोशिश की
विज्ञापन

सरंगा निवासी कन्हैया पासवान उर्फ बद्री (27) पुत्र स्व. शिवकुमार व नीरज (15) पुत्र दिनेश पासवान बाइक से घर आ रहे थे। वह जैसे ही रामगढ़ कस्बे से कुछ दूर थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल कन्हैया पासवान को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई। जहां से डाक्टरों ने उसे हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही कन्हैया की भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed