फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Three including mother and son died due to Taylor's grip one seriously injured

Sonebhadra: टेलर की चपेट में आने से मां-बेटा समेत तीन की मौत, बाइक चला रहा देवर गंभीर रूप से जख्मी

Mon, 18 Jul 2022 09:00 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, दुद्धी (सोनभद्र)
संवाद न्यूज एजेंसी, दुद्धी (सोनभद्र) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 09:00 PM IST
सार

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे दूसरी बाइक पर सवार वन कर्मियों और टेलर चालक को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी और लोहे का गाडर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वनकर्मियों व टेलर चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन
Sonebhadra Three including mother and son died due to Taylor's grip one seriously injured
हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गुलाल झरिया गांव के पास दुद्धी-गोविंदपुर मार्ग पर सोमवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बीच सड़क पर लकड़ी और गाडर रखकर जाम लगा दिया। हादसे का कारण बने बाइक सवार वनकर्मियों और टेलर चालक की पिटाई भी की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें लोगों को बचाकर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


बीजपुर थाना क्षेत्र के सिसवाझापर गांव निवासी रंथी (27) पत्नी राजेंद्र कुमार अपने पुत्र अभिषेक (2) को गोद लेकर अपने देवर कमला (19) के साथ दुद्धी गई थी। दुद्धी के एक निजी अस्पताल में रंथी का भाई कृष्ण मुरारी (20) भर्ती था। दो दिन पहले घर में गिरने से उसे चोट लगी थी। देर शाम रंथी अपने भाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद साथ लेकर झारोखुर्द स्थित मायके लौट रही थी। 
विज्ञापन


दुद्धी-गोविंदपुर मार्ग पर गुलाल झरिया गांव के पास टेलर को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में रंथी, अभिषेक, कमला और कृष्ण मुरारी टेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गए। रंथी, अभिषेक और कृष्ण मुरारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमला को गंभीर हाल में लोगों ने दुद्धी सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे दूसरी बाइक पर सवार वन कर्मियों और टेलर चालक को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी और लोहे का गाडर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वनकर्मियों और टेलर चालक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed