फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Crime: Two real minor sisters missing in suspicious condition, no clue found even after 30 hours

Sonebhadra Crime: दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध हाल में लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 06 May 2023 11:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 May 2023 11:20 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में  सोने चले गए।

विज्ञापन
Sonebhadra Crime: Two real minor sisters missing in suspicious condition, no clue found even after 30 hours
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। 30 घण्टे बाद भी उनका कहीं पता न चलने से परिजन सहमे हुए हैं। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कर दी है। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में  सोने चले गए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले भाजपा विधायक, खामी मिलने पर ठेकेदार की लगाई फटकार, दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे जब घर के लोग उठे तो दोनों नाबालिग बहनें नजर नहीं आई। घर वालों ने काफी खोजबीन किया, मगर वो कहीं नहीं मिली। थक हार कर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। नाबालिग बहनों के पिता ने बताया कि रात बारह बजे तक दोनों घर पर ही थी। दोनों राबर्ट्सगंज नगर के एक स्कूल में पढ़ती हैं। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed