{"_id":"6492d97368fdc3812b04bad3","slug":"sonebhadra-anger-erupted-after-the-death-of-contract-line-man-who-was-electrocuted-people-protested-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: करंट से झुलसे संविदा लाइन मैन की मौत के बाद फूटा गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: करंट से झुलसे संविदा लाइन मैन की मौत के बाद फूटा गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम
Wed, 21 Jun 2023 04:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:35 PM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र के बगथरी गांव निवासी जयसिंह (40) शाहगंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ढूठेर गांव में फाल्ट सुधारने के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने से वह करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को जयसिंह की मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। गौरीशंकर मंदिर के समीप शव सड़क पर रखकर राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग को जाम कर दिया। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
करंट से झुलसे संविदा लाइन मैन की मौत के बाद फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फाल्ट सुधारते समय करंट की चपेट में आने से घायल संविदा कर्मी की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीण भड़क गए। परिजनों के साथ शव को सड़क पर रखकर राबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के पास जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामशकल और एसडीएम के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जर्मनी वालों का दिल ले गई काठ की गुड़िया: खोजवां के शिल्पी को मिला एक हजार सेट का आर्डर, एक सेट में 5 गुड़िया
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बगथरी गांव निवासी जयसिंह (40) शाहगंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ढूठेर गांव में फाल्ट सुधारने के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने से वह करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को जयसिंह की मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। गौरीशंकर मंदिर के समीप शव सड़क पर रखकर राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग को जाम कर दिया। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार, शाहगंज, करमा थाना और राबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगे। इसी बीच राज्यसभा सांसद रामशकल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर तिवारी भी पहुंच गए। सांसद ने बिजली विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त होने पर आवागमन बहाल हो पाया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।