फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhedra news

बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

Sun, 22 Sep 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
sonbhedra news
सोनभद्र/सलखन। जिले में शनिवार की देर रात से रविवार की सुबह तक रुक रुक हुई बारिश से पानी के अभाव में मुरझा रहीं धान की फसल के साथ मक्का की फसल को संजीवनी मिल गई। बिजली के तड़तड़ाहट से लोग सहमे रहे। वहीं बारिश से खेतों में पानी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान सुरेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार, रामवचन, रामचंद्र तिवारी और जगदीश आदि का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय धान की फसल के लिए सख्त जरूरत है। रविवार की सुबह बारिश होने से किसानों को राहत मिली। दूसरी तरफ चोपन थानान्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित सलखन रेलवे ओवरब्रिज पुलिया के नीचे बारिश का पानी जमा होने से रविवार को आवागमन में फजीहत हुई। जल जमाव होने से सुबह छह बजे से 10 बजे तक छोटे वाहन समेत साईकिल सवार व पैदल चलने वालों का आवागमन अवरूद्ध रहा। सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा बारिश का समुचित पानी निकासी ब्यवस्था न करने से बरसात के समय आये दिन इस समस्या से आम यात्रियों को जूझना पड़ता हैं। संबंधित लोगों को अवगत कराने के पश्चात भी आज तक कोई पहल नहीं की गई। क्षेत्रीय राजकुमार, संजय, बहादुर आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed