{"_id":"5d87b8098ebc3e01567f11a8","slug":"sonbhedra-news-sonbhadra-news-vns4851446124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों ने ढहाया निर्माणाधीन पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों ने ढहाया निर्माणाधीन पीएम आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शनिवार की देर शाम वन कर्मियों ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास ढहा दिया। इससे लाभार्थी ने नाराजगी जताते हुए वन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर वन विभाग ने वन भूमि पर निर्माण होने को लेकर आवास गिराने की बात कही है।
कुसम्हा गांव में धारा-20 की जमीन पर काबिज गांव के सूरजमन पुत्र पुरुषोत्तम प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रहा था। जिसे वन कर्मियों में ढहा दिया। सूरजमन की पत्नी प्रभावती देवी ने बताया कि कई पुश्तों से उसका इन जमीनों पर कब्जा है। गांव के पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि वन विभाग कई पुश्तों से काबिज लोगों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है जो गलत है। बता दें कि पिछले वर्ष कुसम्हा से अलग होकर नवगठित ग्राम पंचायत गंभीरपुर में दर्जन भर लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। यही नहीं गंभीरपुर में काबिज लोगों पर हुए मुकदमे में तमाम अनुसूचित जनजाति के लोगों को वनाधिकार के तहत पूर्व में पट्टा भी मिला है। इसके बावजूद केस काटे जाने से उनमें नाराजगी व्याप्त है।