फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Youth of Naxal area will become skilled, two new centers will open, free training will be available in residential center

सोनभद्रः हुनरमंद बनेंगे नक्सल क्षेत्र के युवा, खुलेंगे दो नए केंद्र, आवासीय केंद्र में मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Youth of Naxal area will become skilled, two new centers will open, free training will be available in residential center
सोनभद्र। अति पिछड़े और नक्सल प्रभावित जिले में युवाओं को हुनरमंद बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में दो नए कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार करते हुए स्वावलंबी बन सकेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 काल में तमाम युवा बेरोजगार हो गए हैं। महामारी की वजह से प्रवासी श्रमिकों का बाहर जाना नहीं हो रहा है। अति पिछड़ा व नक्सल प्रभावित जिला होने के नाते भी यहां तमाम युवा बेरोजगार बैठे हुए हैं। संसाधनों के अभाव और उचित प्लेटफार्म न मिलने के कारण हुनर होने के बाद भी युवा प्रशिक्षण आदि से वंचित रह जाते हैं। ऐसे युवाओं के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए ही शासन की तरफ से नक्सल प्रभावित गांवों में निवास कर रहे युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हेें रोजगार और स्वरोजगार करने के दृष्टि से दक्ष बनाए जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत दुद्धी तहसील क्षेत्र के पिपरखाड़ और चकरिया में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। दोनों केंद्रों पर जिले के नक्सल प्रभावित गांव के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिपरखाड़ में स्थापित केंद्र पर गारमेंट मेकिंग की ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) युवाओं को दी जाएगी। वहीं इसी क्षेत्र के चकरिया में भी केंद्र स्थापित होगा। दोनों केंद्रों में 54-54 युवाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें रोजगार से भी जोड़ने की पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहने, खाने व प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था
कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक निशांत ओझा ने बताया कि जिले के पिपरखाड़ व चकरिया में स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों पर जल्द ही प्रशिक्षण शुरू होगा। दोनों प्रशिक्षण केंद्र आवासीय हैं। यहां नक्सल गांव के युवाओं को रहने, खाने-पीने तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी।
चकरिया में प्रशिक्षण ट्रेड निर्धारित नहीं
पिपरखाड़ प्रशिक्षण केंद्र पर गारमेंट मेकिंग ट्रेड का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा लेकिन चकरिया में बन रहे प्रशिक्षण केंद्र पर अभी प्रशिक्षण ट्रेड का निर्धारण नहीं हुआ है। हालांकि शासन स्तर से जल्द ही ट्रेड का निर्धारण होने की उम्मीद की जा रही है। दोनों केंद्र पर 54-54 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है।

कौशल विकास मिशन के तहत पिपरखाड़ और चकरिया में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। दोनों केंद्र पर नक्सल गांव के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा। ताकि वे स्वरोजगार करके आर्थिक तरक्की कर सकें। - निशांत ओझा, जिला प्रबंधक, कौशल विकास मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed