फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra will host the national championship

Sonebhadra News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा सोनभद्र

Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra will host the national championship
रेणुकूट नगर आईसीएच परिसर में शुक्रवार को जिला हैमर बॉल संघ की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय एवं उपाध्यक्ष मुकुल कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान आगामी अंडर-19 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 9 से 12 अक्टूबर तक सोनभद्र मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के दायित्वों का निर्धारण किया गया और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के सह सचिव प्रकाश मरांडी, अशोक कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनोद धर, सदस्य देवराज, मुर्शिद जमाल, मृत्युंजय, राकेश केशरी, ऋषिभ श्रीवास्तव तथा सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भारतीय हैमर बॉल संघ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि सोनभद्र पहुंचेंगे और खेल स्थलों का निरीक्षण करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा भी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed