फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra was a loser on the first day of making the golden card

गोल्डन कार्ड बनाने में पहले ही दिन फिसड्डी रहा सोनभद्र

Thu, 11 Mar 2021 08:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra was a loser on the first day of making the golden card
सोनभद्र। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से गरीबों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 दिन का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को यूपी के 20 जिलों की प्रगति काफी खराब रही। इसमें सोनभद्र 12वें नंबर पर है। जिले में पहले दिन महज 163 गोल्डन कार्ड ही बने। जिले में करीब नौ लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है लेकिन विभागीय सुस्ती के नाते अभी दो लाख लोगों के भी कार्ड नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 10 मार्च से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सके। लेकिन जिले में कार्ड बनाने की धीमी गति का नतीजा है कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश के फिसड्डी जिलों में 12वें स्थान पर है। विभाग की ओर से बुधवार को बनाए गए आयुष्मान कार्ड के जारी आंकड़े में सोनभद्र की स्थिति खराब है। जारी आंकड़ों में बुधवार को हापुड़ जिले में सबसे कम 78 कार्ड बने हैं। इसी तरह से ललितपुर में 81, चित्रकूट में 90, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महज 95 कार्ड ही बने हैं। कासगंज में 103, श्रावस्ती में 125, जालौन में 136, कुशीनगर में 145, गौतम बुद्ध नगर में 150, शामली में 155, फैजाबाद में 160 और सोनभद्र में महज 163 आयुष्मान कार्ड बने हैं। इसी तरह संत कबीर नगर में 176, मऊ में 189, संभल में 205, अमरोहा में 207, हाथरस में 228, झांसी में 264, देवरिया में 265 और हमीरपुर में 296 आयुष्मान कार्ड बने हैं। इन सभी जिलों को खराब प्रगति के लिए रेड स्टार की श्रेणी में शामिल किया गया है। पहले दिन सबसे अधिक कार्ड उन्नांव ने 3528 बनाए। दूसरे नंबर पर बुलंदशहर ने 3086 और तीसरे स्थान पर मिर्जापुर ने 2244 आयुष्मान कार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed