{"_id":"613e22748ebc3e74443911d1","slug":"sonbhadra-villagers-protest-against-power-management-accused-of-road-construction-and-misbehavior-sonbhadra-news-vns611183889","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः पावर प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क निर्माण और बदसलूकी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः पावर प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क निर्माण और बदसलूकी का लगाया आरोप
विज्ञापन
शक्तिनगर पावर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण, एनटीपीसी कॉलोनी गेट नंबर चार खोलने और स्थानीय नागरिकों संग आवासीय परिसर गेट पर बदसलूकी किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। विरोध के बाद एनटीपीसी कार्मिक अधिकारी पुरुषोत्तम लाल व टाउनशिप इंचार्ज सुदीप मन्ना को ज्ञापन सौंपा।
चिल्काडांड़ ग्राम प्रधान हीरालाल व नागरिक मंच के संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग के नाम पर एनटीपीसी आवासीय परिसर गेट पर राहगीरों को परेशान किया जाता है। इसे तत्काल बंद किया जाए और संडे मार्केट समीप क्षतिग्रस्त गुरुद्वारा मुख्य मार्ग व कोटा खड़िया मार्ग का जीर्णोद्धार व निर्माण कराया जाए। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जांचल में बड़ी संख्या में बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने आते हैं। परिसर का गेट नंबर चार बंद होने से छात्रों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बंद गेटों को खोलने की मांग की गई।
एनटीपीसी के कार्मिक अधिकारी पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा रोड पर बने गड्ढों को जल्द ही भरवा दिया जाएगा और एनटीपीसी परिसर के अंदर हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित है। इस पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बैठक कर निर्णय किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में नागरिक मंच के पन्ना लाल, नंदलाल प्रधान, बीडीसी प्रतिनिधि रंजीत कुशवाहा, भोला सिंह, सोहेल खान, आनंद लाल, अयोध्या गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजकुमार, कमल गुप्ता, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।