{"_id":"602d57f48ebc3ee93c6a5031","slug":"sonbhadra-two-s-salary-stopped-due-to-lack-of-cleanliness-sonbhadra-news-vns575273999","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः सफाई न मिलने पर दो का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः सफाई न मिलने पर दो का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगवां ब्लाक के दुबेपुर स्थित मुसहर बस्ती व गोटीबांध गांव का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने निरीक्षण किया। यहां रहने वाले लोगों की समस्याओं केे सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सफाई कर्मी और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान लंबित होने व अन्य कार्यों में कमी मिलने पर वहां सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिए। मुसहर बस्ती को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के लिए कहा।
सीडीओ ने बताया कि गांव में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं केे बताया। वहां के लोग बकरी पालन करना चाहते हैं। इसके लिए समूह के माध्यम से बकरी पालन करके स्वरोजगार केे बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभाग से कहा गया। इसके साथ ही गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराने, सड़कों केे मुकम्मल करने आदि के लिए सबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा गया। उनके साथ गांव में गए डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करके जल्द ही कार्य कराए जाएंगे। मुसहर बस्ती को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पेयजल की समस्या के समाधान के लिए भी काम होगा। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए आरएस मौर्य आदि मौजूद थे। मुसहर बस्ती में कुल 80 परिवार हैं। सभी को सरकार की योजनाओं से संतृप्त करने के लिए कहा गया।