{"_id":"6151b63d8ebc3e01c03b1032","slug":"sonbhadra-three-people-raped-the-girl-case-could-be-filed-after-14-months-sonbhadra-news-vns6139387146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बालिका से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, 14 माह बाद दर्ज हो सका मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बालिका से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, 14 माह बाद दर्ज हो सका मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के 14 महीने बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि एक जुलाई 2020 को उसकी 12 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में घात लगाए गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों ने उसे दबोच लिया। मुंह बांधकर एक घर में ले गए और उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर परिजन ढूंढने लगे तो आरोपी के घर पर निर्वस्त्र हाल में बेसुध मिली। किसी तरह उसे वहां से लेकर घर पहुंचे।
आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बावजूद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थक हार कर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, मानवाधिकार आयोग, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी संतोष, देवराज और सोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।