फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra threatening to shrink six inches if not 15 lakh

सोनभद्रः 15 लाख न मिलने पर छह इंच छोटा करने की धमकी

Thu, 17 Dec 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra threatening to shrink six inches if not 15 lakh
सोनभद्र। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य गया यादव को कथित नक्सलियों ने धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की मांग की है। उनको भेजे गए पत्र में रुपये न देने पर छह इंच छोटा करने की धमकी दी गई है। प्रथम दृष्टया इसे किसी की शरारत माना जा रहा है। लेकिन सीआरपीएफ पोस्ट हटने के बाद नक्सली कहीं फिर से सक्रिय तो नहीं हो गए, इसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के चुर्क गांव निवासी गया यादव को डाक के जरिए पत्र मिला था। इसमें लाल सलाम के संबोधन के साथ कहा गया है कि आप हमें 15 लाख रुपये दे दो। रुपये रखने के लिए उरमौरा में एक जगह बताई गई है। धमकी दी है कि अगर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो छह इंच छोटा कर दूंगा। पत्र में किसी कामरेड शीला, सुनीता, पूजा, मालती और दशरथ का जिक्र किया गया है। पत्र पर तीन मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। पूरा पत्र डायरी के पुराने पन्ने पर लिखा गया है। संबंधित नंबरों को आधार बनाकर पत्र लिखने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल में ही नक्सली गतिविधियां शून्य देख सीमावर्ती इलाकों में स्थापित सीआरपीएफ पोस्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर हटा लिया गया था। पोस्ट हटने के कुछ दिन बाद ही पिछले माह सोनभद्र-चंदौली सीमा पर चंदौली इलाके में लाल सलाम लिखे पर्चे कई जगह चस्पा मिले थे। उसके बाद अब यह पत्र सामने आया है। इस संबंध में चुर्क पुलिस चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया किसी शरारती व्यक्ति की करतूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed