फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra SP line hajir police station incharge and SI in retired clerk death case

यूपी: सेवानिवृत्त लिपिक की मौत पर एसपी का एक्शन, थानाध्यक्ष और एसआई लाइन हाजिर, पांच पर केस दर्ज

Tue, 17 Aug 2021 10:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Aug 2021 10:40 AM IST
सार

सेवानिवृत्त लिपिक की मौत के मामले में देर रात एडीएम-एएसपी कोन पहुंचे थे। वहां जाकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने परिजनों से बातचीत के बाद कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Sonbhadra SP line hajir police station incharge and SI in retired clerk death case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में सेवानिवृत्त लिपिक की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में एसपी ने कोन थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और हलका दरोगा सुनील दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


देर रात मुख्यालय से एडीएम-एएसपी के कोन पहुंचने और वार्ता के बाद जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिश्री गांव निवासी राजकुमार(62) कोन इंटर कॉलेज में लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में सोमवार की देर शाम पुलिस गांव पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार के पुत्र उपेंद्र नाथ और चंद्रप्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने राजकुमार को पहले डांटा और फिर पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। रात करीब पौने आठ बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए शव लेकर थाने में घुसने की, लेकिन उनकी मंशा भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया।

नाराज लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। देर रात तक हंगामा जारी रहा, जबकि पुलिस का कहना था कि पिटाई का आरोप पूरी तरह से निराधार है। रात लगभग 12 बजे एडीएम आशुतोष दुबे ने कोन थाने पहुंचकर मृतक के घरवालों से बातचीत की।

परिजनों का कहना था कि पुलिस ने मारपीट कर हत्या की है। इसलिए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही धरना समाप्त नहीं करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस कर्मियों के प्रणाली की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले में तुरंत कार्रवाई न करने के आरोप में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और दरोगा सुनील कुमार दीक्षित की पुलिस लाइन में तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed