फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

विवेचना के दौरान कई कर्मियों के गला फंसने का संभावना

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
घोरावल। घोरावल कोतवाली पुलिस ने एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट की 14 बस्ते गायब होने के मामले में पेशकार और नाजिर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान और कई कर्मियों का गला फंसने की संभावना है। इससे वादों से संबंधित पत्रावलियों को गायब करने वाले कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 22 दिसंबर 2019 को घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने तहसील भवन के पीछे कैंटिन के एक कमरे की जांच की तो 35 बस्ते में बधे हजारों पत्रावलियां खुली मिली। पत्रालवियों का अवलोकन करने पर पता चला कि उक्त बस्ते में बंधी पत्रावलियां एसडीएम न्यायालय एवं तहसीलदार कोर्ट के विभिन्न धाराओं के वाद की है और काफी निर्णित हो चुकी है। अधिकांश वाद पत्रावलियों में परवाना भी जारी नहीं किया गया है। कमरे में 21 बस्ते उपलब्ध थे और बाकी 14 बस्ते गायब मिले। कमरे में ताला बंद था जिससे स्पष्ट होता है कि चाभी से ताला खोलकर बस्ता गायब/चोरी किया गया है। एसडीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से उक्त कमरे को सील करवा दिया है। तहसील से जुड़े कुछ कर्मियों की मानें तो निष्पक्ष ढंग से विवेचना की गई तो मुकदमे में नामजद आरोपी पेशकार, नाजिर के अलावा अन्य और कई कर्मी भी कार्रवाई की जद में आएंगे। रविवार को विवेचना के क्रम में पुलिस तहसील गई थी, लेकिन कोई मिला नहीं। कोतवाल सीपी पांडेय का कहना है कि विवेचना के दौरान जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed