फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

अब राजस्व कर्मिंयों पर गिरेगी गाज, जांच शुरू

Sun, 12 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। मधुपुर के बगलोटवा कुटिया में विवादित भूमि पर सरसों की फसल नष्ट करने के मामले में तीन पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद अब तहसील प्रशासन राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है। एसडीएम ने तहसीलदार को हल्का लेखपाल, कानूनगो समेत अन्य कर्मियों की भूमिका की जांच कर रिपोर्टं मांगा है। इससे संबंधितों में खलबली मच गई है। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर के बगलोटवा कुटिया में तीन दिन पूर्व डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने विवादित भूमि पर सरसों के फसल रौंदने की जांच करने के लिए पहुंचे थेे। इस दौरान डीएम और एसपी को पीड़िता दौलती देवी ने अवगत कराया कि 20 दिसंबर को उसकी जमीन में लगे सरसों की फसल को रौंद दिया गया। उसी दिन फसल रौंदने वालों के खिलाफ सुकृत पुलिस चौकी तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप सही मिलने पर एसपी ने सुकृत चौकी इंचार्ज आशीष सिंह, दारोगा अब्दुल कलाम और बीट के सिपाही राकेश यादव को निलंबित करते हुए एएसपी ओपी सिंह को जांच करने का निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम को राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो को फसल रौंदने की जानकारी थी या नहीं, अगर सूचना मिली थी उन लोगों ने उच्चाधिकारियों को क्यों अवगत नहीं कराया समेत अन्य बिंदुओं की जांच तहसीलदार सुनील कुमार कर रहे हैं। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed