फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

919 बच्चों ने छोड़ दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
दुद्धी राजकीय इण्टर कॉलेज में नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते छात्र ।
सोनभद्र। जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले में कुल दस केंद्रों पर परीक्षा हुई। पंजीकृत कुल 4753 छात्र-छात्राओं में से 3833 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा दी। जबकि 919 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये थे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि राबट्र्सगंज ब्लॉक के राजा शारदा महेश इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज राबट्र्सगंज, चतरा ब्लॉक के शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़, घोरावल ब्लॉक के भारतीय इंटर कालेज, चोपन ब्लॉक के रेल कर्मचारी इंटर कालेज और गुरुद्वारा इंटर कालेज, म्योरपुर ब्लॉक केे राजकीय इंटर कालेज पिपरी, दुद्धी ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज दुद्धी, बभनी ब्लॉक केे राजकीय इंटर कालेज चपकी और दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज बभनी को नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 4752 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 3833 छात्र-छात्राओं ने ही शनिवार को प्रवेश परीक्षा दी। जबकि 919 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठे। प्रवेश परीक्षा सुबह 11.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुआ। कक्षा छह के कुल 80 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई है। पहले 40 सीटों पर ही प्रवेश लिया जाता था। पिछले साल ही 40 सीट बढ़ाकर 80 किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed