{"_id":"5de408c88ebc3e54791d9852","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns497304111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कमाने गए युवक की घर लौटते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कमाने गए युवक की घर लौटते समय मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव से कुछ दिन पूर्व पंजाब मजदूरी करने गए अजय (28) पुत्र बंधु गोड़ की मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। परिवार वालों के बुलाने पर वह ट्रैन से घर लौट रहा था। लखनऊ के आसपास उसने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। रेलवे पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर शव एबुलेंस रविवार को उसके घर भेजा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
दीघुल गांव का अजय पुत्र बंधु गोड़ कुछ समय पूर्व रोजगार के लिए पंजाब गया था। इधर कुछ दिनों से उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। घर वालों के वापस बुलाने पर वह गांव के ही परिचित गिरधारी के साथ वापस ट्रेन से घर दुद्धी आ रहा था। लखनऊ के आस पास ट्रेन में ही उसकी मौत हो गयी। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस से उसके घर भेज दिया। अजय पेटदर्द से पीड़ित था और उसका इलाज पंजाब में भी हुआ था। लेकिन घर वालों के वापस बुलाने पर ठीकेदार ने गत बृहस्पतिवार की रात को ट्रेन से अजय को उसके साथी गिरधारी के साथ उसके घर दीघुल भेज दिया। रास्ते मे घटना होने पर ठीकेदार ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दीघुल गांव युवक के घर भेजवाया है। रविवार दोपहर में कनहर नदी के तट पर युवक का दाह संस्कार कर दिया गया। इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान हरिशंकर यादव ने की।