{"_id":"5de4075f8ebc3e54eb2a8d46","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns4972886199","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरेनियम की मौजूदगी को लेकर परमाणु ऊर्जा विभाग टीम ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरेनियम की मौजूदगी को लेकर परमाणु ऊर्जा विभाग टीम ने डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर (सोनभद्र)। परमाणु ऊर्जा के लिए आवश्यक तत्व यूरेनियम की संभावनाओं को लेकर परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम विगत तीन दिनों से म्योरपुर में कैंप कर रही है। अब तक यहां दिल्ली की हिमालयन कंपनी द्वारा अपना हेलीकॉप्टर व परमाणु ऊर्जा विभाग के उपकरण हवाई पट्टी में रख दिए गए हैं। इन उपकरणों को निर्धारित स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे हेलीकॉप्टर से उड़कर यूरेनियम का पता लगाया जा सके।
टीम के आने के बाद म्योरपुर में भी लोग कौतूहल बस इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिकों की टीम छ: माह तक रहकर यहां सर्वे का काम करेगी।
परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्वेषण और अनुसंधान, बेगमपेट, हैदराबाद के निदेशक मोहन बाबू वर्मा ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बताया है शोध में
सोनभद्र के कुछ हिस्सों में यूरेनियम की मौजूदगी पाई गई है। इसी को लेकर परमाणु ऊर्जा विभाग सर्वे करने जा रहा है। परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के खनिज अन्वेषण संस्थान एवं अनुसंधान, निदेशालय द्वारा हिमालयान हेली सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के हेलीकॉप्टर के द्वारा सर्वे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं डीएम ने मातहतों को छ: माह तक कैंप के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पूर्व में ही कार्यक्रम को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार वर्मा ने हवाई पट्टी का जायजा लिया था और आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एक अक्टूबर से 31 मई 2020 तक रहना था, लेकिन टीम के देर से आने से माना जा रहा है कि विभाग की टीम कुछ दिनों तक यहां रहेगी।