फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

हवाई पट्टी से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग तक चौड़ी होगी सड़क

Mon, 02 Dec 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
म्योरपुर। केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से किए जा रहे म्योरपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण को लेकर बाहरी संसाधनों को भी दुरुस्त करने का कार्य तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने हवाई पट्टी तक सड़क को चौड़ा करने के लिए रविवार को सर्वे किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने राजस्व व वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर जमीन का जायजा लिया। इस मौके बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमित सिंह की अगुवाई में अवर अभियंता नंदलाल व रमाकांत ने राजस्व विभाग की टीम के साथ जमीनों की स्थिति का आंकलन किया। सहायक अभियंता ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर तीन करोड़ 47 लाख रुपए की धनराशि सरकार ने अवमुक्त कर दी है। बताया इसी दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर निकाल कर मार्ग निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के सर्वे के दौरान म्योरपुर बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed