फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

बकर्ड परीक्षा तिथि निर्धारित, पाठ्यक्रम पूरा नहीं

Mon, 02 Dec 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है, लेकिन अभी तक इंटर कालेजों में पाठ्यक्रम पूरा नही हो सका है। इसकी वजह शिक्षकों की कमी भी है। स्थिति यह है कि किसी कालेज में एक शिक्षक तो किसी में दो शिक्षकों के सहारे कक्षा छह से 12 तक का अध्यापन कार्य चल रहा है। इससे पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। इससे जहां बोर्ड परीक्षार्थी हताश हैं, वहीं अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के सिरसिया ठकुराई खैरपुर गांव में संचालित राजकीय इंटर कालेज में कक्षा छह से 12 तक कुल 500 छात्र एडमिशन लिए है। हाईस्कूल में 71 और इंटर मीडिएट में 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। यहां महज दो शिक्षक के सहारे पठन पाठन कार्य चल रहा है। एक प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह जो हिन्दी विषय के शिक्षक हैं और दूसरे कैलाश सिंह जो गृहविज्ञान के शिक्षक हैं। अन्य विषय के शिक्षकों की पद रिक्त है। इससे यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अन्य कक्षा के विद्यार्थियों का भी पाठ्यक्रम अधूरा है। अभिभावक रमेश, गंगाराम, सीताराम, बासुदेव, बाबूलाल, कन्हैया लाल, पारस नाथ, राजेश कुमार, रमाशंकर, बलिराम, पवन कुमार, पंकज आदि का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती न करके छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बगैर तैयारी के बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राएं क्या खिलेंगे यह सोचकर अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed