{"_id":"5de2b7478ebc3e550800a1a2","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns4970911156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों और दूसरों के जीवन करें रक्षा, सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों और दूसरों के जीवन करें रक्षा, सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संकल्प के साथ चलाए जा रहे यातायात माह के समापन पर शनिवार को संत कीनाराम पीजी कालेज उरमौरा राबट्र्सगंज में समापन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें।
सीडीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर वाहनों को चलाएं, ताकि दुर्घटनाएं न हो। कहा कि रात में वाहनों को चलाते वक्त डीपर का प्रयोग करें। एसपी ने कहा कि दुपहिया वाहन चालक सदैव हेलमैट लगाए, तीन सवारी न बैठाए और चौराहों पर ट्रैफिक संकेतों व पुलिस संकेतों का पालन करें। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान, एआरटीओ पर्वतन पीसी राय ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी एवं अद्र्वसरकारी संस्थानों के समीप अपने वाहनों की गति धीमी रखें तथा प्रेशर हार्न का प्रयोग करें। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों को सम्मानित किया।